स्वर्णकार समाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने शिक्षा पर दिया जोर
छतरपुर|भारतीय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सोनी ने शहर के मनोज सोनी को समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
समाज को एकत्रित कर युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मनोज अब प्रयास में लग गए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद बुधवार को बैठक की गई, जिसमें युवाओं को समाज के उत्थान के लिए जागरुक किया गया। श्री सोनी ने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षित होने से समाज शिक्षित होगा और समाज को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। जिससे वह समाज का नाम रोशन कर सकें।
इस बैठक के दौरान समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।