पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा... मार्ग दर्शन के लिए जिले के छात्रों को मिलेंगे पांच कैरियर काउंसलर

शिक्षा... मार्ग दर्शन के लिए जिले के छात्रों को मिलेंगे पांच कैरियर काउंसलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा... मार्ग दर्शन के लिए जिले के छात्रों को मिलेंगे पांच कैरियर काउंसलर

छतरपुर|इस बार छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि बच्चों को अपने भविष्य का रास्ता तय करने में मदद मिले। हर जिले में कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के जिलेवार सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में छात्रों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें कैरियर काउंसलिंग दी जाएगी। हर जिले में रोजगार कार्यालय में न्यूनतम पांच कॅरियर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रत्येक जिले में दो-दो काउंसलर उपलब्ध होंगे। 17 मई को 500 कैरियर परामर्शदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशासन अकादमी में आयोजित किया जाएगा और कैरियर परामर्श योजना शुरू की जाएगी।

जिम्मेदारी... ग्राम विकास यात्रा के लिए, जिला और विधानसभा प्रभारी नियुक्त

छतरपुर|भारतीय जनता पार्टी का आगामी कार्यक्रम ग्राम विकास यात्रा प्रदेश के सहित छतरपुर जिले की सभी विधानसभाओं में निकाली जाएगी। इस यात्रा को सुचारु रूप से संचालन करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रभारी के साथ विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक करेंगे जहां विधायक नहीं है। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने बताया कि यात्रा के लिए जिला प्रभारी जिला महामंत्री अनित्या सिंह व जिला मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधानसभा प्रभारी महाराजपुर सुरेंद्र चौरसिया, राजनगर विवेक चौरसिया, चंदला बृजेश राय, छतरपुर कैलाश रावत, बिजावर अरविंद सिंह बुंदेला, बड़ामलहरा जितेंद्र सिंह दंगल राजा को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने सभी प्रभारियों से प्रत्येक विधानसभा की पूर्ण तैयारी के साथ यात्रा निकालने को कहा है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं जनजन तक पहुंचाने का कार्य इस यात्रा के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न लोकार्पण भूमि पूजन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

संस्था... सौभाग्य योजना से मुफ्त बिजली कनेक्शन लें

छतरपुर | मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के बिजली कनेक्शन विहीन परिवार को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर घर को रोशन करने की मुहिम चला रही है। बिजली कनेक्शन विहीन परिवारों से कहा गया है कि वे प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना में शामिल होकर अपना घर बिजली से रोशन करें। तीनों कंपनी ने अपने क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा है कि वे गति से कार्य कर पंचायत, ब्लॉक, तहसील अाैर जिला स्तर पर सौभाग्य योजना के लिए जागरुकता अभियान चलाएं।

संस्था... कॉलेजों की ई-प्रोफाइल सत्यापन प्रक्रिया 18 तक

छतरपुर | उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 18-19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में सभी शासकीय अाैर मान्यता प्राप्त अशासकीय कॉलेजों की ई-प्रोफाइल सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 18 मई तक चलेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां सुनिश्चित की हैं। ई-प्रोफाइल सत्यापन के तहत कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल दर्ज करानी होगी। प्रदेश के समस्त अशासकीय महाविद्यालयों से उनसे संबंधित शासकीय काॅलेजों में दर्ज की गई। जानकारी 18 मई तक अनिवार्य रूप से सत्यापित कराने के लिए कहा गया है। सत्यापन नहीं करवाने पर प्रवेश प्रक्रिया में कॉजेल को शामिल नहीं किया जाएगा। कॉलेजों को अपनी संस्था का नाम, पता, बैंक अकाउंट नंबर, पाठ्यक्रमों की सीट संख्या, पाठ्यक्रमों की एससी, एसटी, ओबीसी, छात्र-छात्रा केटेगरी, वाइस प्रवेश शुल्क, इंफास्ट्रक्चर की जानकारी, समिति की जानकारी, संचालित विभिन्न विभाग, जनभागीदारी की जानकारी, स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम की जानकारी और स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करानी होगी।

अवसर... रामदेवी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

छतरपुर|जनपद पंचायत लवकुशनगर में संगठन द्वारा बुधवार को रामदेवी प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह बुंदेला अाैर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सहित जनपद की सभी सचिवों की मौजूदगी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अनुकंपा नियुक्ति का आदेश दिया गया।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

योजना.. किसानों को ऋण समाधान योजना का लाभ 15 जून तक

छतरपुर | ऋणों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना चल रही है। किसान 15 जून तक अपने बकाया ऋण के मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगे। इस योजना के अनुसार लाभ लेने के लिए कृषक द्वारा मूलधन की 50 प्रतिशत राशि को 15 जून तक एक मुश्त या किश्तों में जमा कराना होगा। कृषक द्वारा जिस दिनांक को शेष आधे मूलधन की राशि चुकाई जाएगी। उसी दिन कृषक को इस राशि के बराबर का शून्य प्रतिशत ब्याज का नवीन नकद ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा। साथ ही उस दिनांक को खाते में शेष बकाया ब्याज की पूरी राशि माफ कर दी जाएगी। कृषक को नवीन ऋण मान के अंतर्गत उपलब्ध शेष साख सीमा का अतिरिक्त ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर वस्तु ऋण के रूप में उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं...