पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजाद अध्यापक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात और विधायक का किया घेराव

आजाद अध्यापक संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात और विधायक का किया घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन करने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 21 जनवरी को करने के बावजूद अभी तक आदेश जारी न होने से अध्यापकों में आक्रोश है। इसलिए वे एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। आजाद अध्यापक संघ द्वारा सोमवार को पूरे प्रदेश में विधायकों का घेराव कर शीघ्र आदेश जारी करवाने के लिए अधिकारियों पर दवाब बनाने की रणनीति बनाई गई है।

संघ जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को संघ का प्रतिनिधि मंडल खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। संघ की एक दूसरी टीम ने चंदला विधायक आरडी प्रजापति के निवास पर पहुंच कर उनका घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के खजुराहो आने पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दो दर्जन संघ पदाधिकारी वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस संक्षिप्त मुलाकात में सीएम ने अध्यापकों को शिक्षक बनाने का अपना संकल्प दोहराया और अतिशीघ्र आदेश जारी होने की बात कही। इस दौरान संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश सोनी, अनिल शुक्ला, हेमा नायक, बाबूराम अहिरवार, वीरसिंह यादव, राकेश द्विवेदी, जीवन लाल कारपेंटर, अरविंद चौरसिया, आनंद चौरसिया, दयाशंकर चौरसिया, अनिल चौरसिया, गौरीशंकर विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र चौरसिया, काशीराम चढ़ार, दीनदयाल अहिरवार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...