पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छ भारत मिशन में बरती जा रही ढिलाई, 2 अक्टूबर तक ओडीएफ नहीं हो पाएंगे 14 जिले

स्वच्छ भारत मिशन में बरती जा रही ढिलाई, 2 अक्टूबर तक ओडीएफ नहीं हो पाएंगे 14 जिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक-दो दिन में मुख्य सचिव कर सकते हैं समीक्षा, खुले में शौच मुक्ती (ओडीएफ) का अप्रैल में 8 फीसदी ही हुआ काम

भास्कर न्यूज | भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में मप्र के 14 जिले पिछड़ गए हैं। खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने का इन जिलों को अप्रैल में जो लक्ष्य दिया गया था, वे उसे एक तिहाई भी पूरा नहीं कर पाए। उमरिया जिले में स्थिति सबसे खराब है। यहां लक्ष्य की तुलना में सिर्फ आठ फीसदी ही काम हो पाया है। इन स्थितियों के मद्देनजर एक-दो दिन में मुख्य सचिव इन जिलों की समीक्षा कर सकते हैं। चौदह जिलों में छतरपुर, सिंगरौली और दमोह जिले भी शामिल हैं, जिन्हें नीति आयोग ने हाल ही में देश के 100 पिछड़े जिलों में रखा था। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इन बेहद कम प्रगति वाले जिलों की जानकारी शासन को भेज दी है।

साथ यह भी जोड़ा है कि ये 2 अक्टूबर 2018 तक लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। यहां बता दें कि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती के पिछले सप्ताह 12 मई को भोपाल दौरे पर हुए राज्य-स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि 2 अक्टूबर 2018 गांधी जयंती तक मप्र के तमाम जिले ओडीएफ हो जाएंगे। उमा भारती ने कहा था कि देश को 2 अक्टूबर 2019 तक ओडीएफ कर देंगे। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग हरकत में आया और अप्रैल माह की ही रिपोर्ट टटोली गई तो सामने आया कि 14 जिले मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा नहीं कर पाएंगे। लिहाजा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने तुरंत शासन को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव इन 14 जिलों के कलेक्टरों व संबंधित अधिकारियों के साथ बात करेंगे। विभाग के अधिकारिक सूत्र बता रहे हैं कि अप्रैल माह में तो ये जिले पिछड़े ही हैं, पूरे साल के लक्ष्य में भी ये पीछे हैं।

जिलों की हकीकत (अप्रैल माह की रिपोर्ट)

जिला लक्ष्य बने

उमरिया 5689 471

पन्ना 8572 1382

भिंड 8771 1418

छतरपुर 13281 2469

सतना 11626 2169

दमोह 10019 2010

शिवपुरी 9472 1908

अनूपपुर 5659 1226

सिंगरौली 15577 3436

कटनी 7888 1865

टीकमगढ़ 7546 1899

शहडोल 8968 2683

श्योपुर 7800 2567

अशोकनगर 4494 1781

खबरें और भी हैं...