वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार घायल
वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार घायल
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
ईशानगर थाना क्षेत्र के ईशानगर रोड पर मंगलवार की दोपहर एक वाहन को बचाने के प्रयास में 30 वर्षीय बाइक सवार गिरने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पठादा गांव का राजू पिता कृष्णा माली मंगलवार की दोपहर गांव से शहर की ओर आ रहा था। आने के दौरान ईशानगर रोड पर एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सहित गिरने से घायल हो गया। गिरने से युवक को हाथ, पैर और चेहरे में चोट आने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।