- Hindi News
- National
- पुलिस टीम ने मकान पर छापामार कार्रवाई कर आरोपी सहित मकान मालिक पर किया केस दर्ज
पुलिस टीम ने मकान पर छापामार कार्रवाई कर आरोपी सहित मकान मालिक पर किया केस दर्ज
ठगी के मामले को लेकर मंगलवार को सीएसपी ने चेतगिरी कॉलोनी में बंधी सलैया में प्रिंसिपल आरपी लखेरे के घर जाकर छापामार कर दस्तावेज जप्त कर अमित श्रीवास्तव के किराए के मकान में ताला डाल दिया। साथ ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पर 420 का मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के अभिषेक सोनी, नवीन सोनी, नीरज मिश्रा, शरद भदौरिया, विवेक सोनी, राजेंद्र रिछारिया, राकेश चतुर्वेदी, बबलू तिवारी, मोहन भदौरिया, वीरेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र तिवारी, संजय वर्तन, हेमंत गुप्ता और सुमित दीक्षित द्वारा अपने साथ हुई ठगी की बार बार शिकायत करने पर मंगलवार की दोपहर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर सीएसपी राकेश शंखवार सिटी कोतवाली थाना पुलिस के साथ चेतगिरी कॉलोनी के आरपी लखेरे के घर पहुंचे। वहां पर छापामार कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कमरे में मिले दस्तावेज जप्त किए। इसके साथ ही अमित श्रीवास्तव को मुख्य आरोपी बनाते हुए 420 का मामला दर्ज किया। इसके साथ ही श्री लखेरा को बिना आईडी के मकान देना का आरोपी बनाया किया है।
चालक की आईडी पर रुकता होटल में: छतरपुर के साथ चित्रकूट के होटल में रुकने के लिए आईडी के नाम पर अपने चालक नीरज शर्मा की आईडी लगवा देता। यहां तक कि घर मे कोई भी बड़ा या छोटा सामान खरीदता तो कहां भी अपने ड्राइवर की तो या फिर किसी ग्राहक की आई लगाता। वह पहिचान के नाम पर अपनी आईडी छुपाए रहता, जिससे साफ जाहिर होता है कि यह सब योजना बद्ध तरीके से चल रहा था।
फर्जी आईडी से बच्चों को दिलाया स्कूल में एडमिशन: अमित श्रीवास्तव अपनी प|ी सहित तीन बच्चों के साथ रहता था। बडा बेटा शिवम जो पास में ही मोबाइल की दुकान खोले था और उससे छोटी लड़की रोहिणी उर्फ शालिनी सूर्योदय स्कूल में पड़ती। एक बेटा केअर इंग्लिश स्कूल में पड़ता। जब इस संबंध में केयर इंग्लिश स्कूल के संचालक से बात की गई तो उनहोंने बताया कि उसने हमारे यहां पूरे दस्तावेज जमा नहीं किए थे। इस कारण उसका नाम काट दिया गया था। फिर भी वह कभी कभी स्कूल में आ जाता था।