बसों में दिव्यांग का अब आधा किराया लगेगा
छतरपुर | परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह दिव्यांग से 50 फीसदी यानी आधा ही किराया लें साथ ही वाहनों में आरक्षित सीट भी मुहैया करवाएं। कुछ दिनों से दिव्यांग द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं । साथ ही सरकार के निर्देशों का हवाला भी बस संचालकों को दिया है, जिनमें दिव्यांग को किराए में छूट देने की अधिसूचना जारी की है।