अजजा वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेंगे 20 हजार रुपए
छतरपुर | मप्र लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अजजा वर्ग के छात्रों को 20 हजार रुपए की प्रोत्साहन मिलेगी। 20 जून तक अनुसूचित जनजातीय कार्य विभाग में आवेदन कर सकते हैं। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र, प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो सहित जाति प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन करें।