पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनअभियान परिषद ने जनसहयोग से श्यामली नदी में जल संरक्षण के लिए किया श्रमदान

जनअभियान परिषद ने जनसहयोग से श्यामली नदी में जल संरक्षण के लिए किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र जनअभियान परिषद द्वारा बड़ामलहरा की श्यामली नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए श्रमदान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह श्रमदान कुंडी धाम, झिन्ना के पास श्यामली नदी में किया जा रहा है। इस श्रमदान कार्यक्रम में राजापुर के ग्रामीण, सामाजिक संगठन, नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति सदस्य, सीएमसीएलडीपी, छात्र-छात्राएं और जन अभियान परिषद के मेंटर्स सहित जनप्रतिनिधि व शासकीय कर्मचारी पहुंच रहे हैं।

विकासखंड समन्वयक अनुपमा नायक ने बताया कि मप्र जनअभियान परिषद के निर्देश पर जिला सहित सभी विकासखंड स्तर की एक नदी में संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए श्रमदान किया जा रहा है। यह श्रमदान कार्यक्रम 5 मई से 30 मई तक श्यामली नदी पर चलाया जाएगा। नदी में श्रमदान के लिए सामाजिक, स्वैच्छिक संगठनों के सदस्य, ग्रामीणों के साथ शासकीय कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है।

इस दौरान सुश्री नायक ने कहा कि जल को बनाया नहीं, लेकिन बचाया जा सकता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम कम से कम जल का उपयोग करें और बर्बाद होने से बचाएं। तभी हमारी आने वाली पीढ़ी भीषण जलसंकट से बच सकती है। इस दौरान नवांकुर संस्था नैतिक संस्कार फाउंडेशन के पुष्पेंद्र चौरसिया, मेन्टर्स मुकेश पवया, अशोक सेन, भारतभूषण तिवारी, दौलत लोधी, उमाशंकर विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, ध्रुव कुमार, ब्रजेश चौबे, सतेन्द्र सिंह, अशोक लोधी, कमलेश, गिरधारी कुशवाहा, धनीराम, राममिलन सहित ग्राम पंचायत राजापुर के ग्रामीणों ने पहुंचकर श्रमदान किया।

छतरपुर। नदी पर श्रमदान करते हुए लोग।

खबरें और भी हैं...