शीलिंग होम के विद्यार्थियों ने गाड़े सफलता के झण्डे
छतरपुर। शहर में 12वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित शीलिंग होम इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर सफलता के झण्डे गाड़े हैं। 10वीं कक्षा में जहां श्रुति संसिया ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया तो वहीं रवीना नामदेव 90.8 अंकों के साथ दूसरे एवं सौम्या असाटी 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 12वीं में शिवांगी चऊदा 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर, साक्षी शुक्ला 85.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और श्रेष्ठ गुप्ता 82.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शिवांगी चऊदा और साक्षी शुक्ला को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 25 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। स्कूल के डायरेक्टर संजीव नगरिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।