पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यक्ष प्रत्याशी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते लिए फार्म वापस

अध्यक्ष प्रत्याशी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते लिए फार्म वापस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने अपना फार्म वापस ले लिया है। उन्होंने फार्म वापस लेने का कारण वोटर लिस्ट अनियमित होना बताया है। फार्म वापस लेने के साथ ही उन्होंने इस चुनाव का बहिष्कार करने की बात भी चुनवा प्रभारी से कही है।

डवोकेट अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारियों को बताया कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए पद ग्रहण करते हैं। इससे न केवल अपनी बल्कि पूर अधिवक्ता संघ की प्रतिष्ठा न्यून होती है। यह पद किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं होता है। मैंने इस व्यवस्था को लाइन पर लाने के लिए प्रयास करना चाहा, पर जब मुझे चुनाव के हथकंडों और वोटर लिस्ट को देखने का अवसर मिला तो पाया कि नगर में करीब 350 अधिवक्ता नियमित रूप से अपना व्यवसाय करते हैं। पर चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने के लिए एसे व्यक्तियों को जो न्यायालय परिसर में भी नहीं आते और अपना व्यवसाय करते हैं।

उन्हें व्यक्तिगत स्वार्थ बस अधिवक्ताओं की वोटर लिस्ट में सम्मिलित कर 698 वोटर कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं कई अधिवक्ताओं के नाम के आगे मोबाइल नंबर दूसरे व्यक्तियों के डले हैं। इस वोटर लिस्ट को स्टेट बार काउंसिल भेज दिया गया। ऐसी स्थिति में मैं इस चुनाव का बहिष्कार करता हूं।

खबरें और भी हैं...