पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपलब्धि... पढ़ाई के साथ पिता की दुकान में भी बैठते हैं, फिर भी अर्जित किए 95 फीसदी अंक

उपलब्धि... पढ़ाई के साथ पिता की दुकान में भी बैठते हैं, फिर भी अर्जित किए 95 फीसदी अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीपुरा |कस्बा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्र निर्विकार सोनी ने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल कर अपने माता पिता, स्कूल व ग्राम का गौरव बढ़ाया है। छात्र निर्विकार ने बड़ा होकर प्रशासनिक अधिकारी बनकर गरीबों की सेवा करने की बात कही है। वह अपनी इस सफलता के लिए माता पिता एवं गुरुजनों को श्रेय देते हैं। गौरतलब है कि निर्विकार स्कूल से आने के बाद अपने पिता की कपड़ों की दुकान में भी हाथ बटाता है। इसी तरह कस्बा के शासकीय गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा निशा यादव ने 10 वीं मे 92 फीसदी अंक अर्जित किए। निशा ने बताया कि वह रोज टीला गांव से साइकिल से आलीपुरा पढ़ने आती है। स्कूल की मनक अहिरवार ने 90 फीसदी अंक अर्जित कर दूसरा स्थान पाया, जबकि मेघा सेंगर ने 89 फीसदी अंक पाकर स्कूल में तीसरा स्थान पाया। स्कूल की छात्रा आकांक्षा रूसिया ने 86 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

सम्मान... हाईस्कूल अाैर हायर सेकंडरी में 70 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों और अभिभावकों का हाेगा सम्मान

छतरपुर|छतरपुर विधायक अाैर मप्र शासन में मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्राें व उनके माता-पिता का एक समारोह आयोजित कर सम्मान करेगीं। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ जनजाति विकास व महिला बाल विकास राज्यमंत्री ललिता यादव ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में 70 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षाधिकारी को दिया हैं। शीघ्र ही एक समारोह आयोजित कर प्रतिभावान बच्चों का उनके माता-पिता के साथ सम्मान करेंगी।

खुशी... वितरक की बेटी ने मॉडल स्कूल छतरपुर में किया टॉप

छतरपुर|हाई स्कूल में पढ़ने वाली शहर की छात्रा संवृद्धि गुप्ता ने पन्ना रोड के शासकीय मॉडल स्कूल में पढ़ते हुए स्कूल में टॉप किया है। यह छात्रा अख़बार वितरक रामअवतार और मां रचना गुप्ता की बेटी है। छात्रा ने अपने स्कूल में टॉप पर रहते हुए 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस छात्रा को स्कूल की प्रिंसिपल गीता शर्मा सहित स्कूल टीचर ने पढ़ाई करने में मदद की है। स्कूल में टॉप करने पर छात्रा के दोस्तों और पिता के मित्रों सहित परिचितों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

माेहित ने 91.4 फीसदी अंक हासिल किए

शहर के रानी दुर्गावति हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने मोहित चौरसिया पिता ओम प्रकार चौरसिया ने 91.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनके भाई अनिल चौरसिया ने बताया कि माेहित इंजीनियर बनना चाहता है। इसलिए गणित विषय लेकर पढ़ाई करेग।

उपलब्धि... पान बरेजे में काम करने के साथ पढ़ाई, परीक्षा में पाए 94 फीसदी अंक

महाराजपुर|दृढ़ इच्छा शक्ति व कड़ी मेहनत के बल पर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह कर दिखाया है नगर के गरीब लघु पान कृषक रमेश चंद्र चौरसिया के होनहार बेटे प्रशांत चौरसिया ने। जिसने पढ़ाई के साथ साथ माता-पिता के साथ अपने छोटे से पान बरेजे में जी तोड़ मेहनत की और परीक्षा में नगर में पहला स्थान पाया। नगर के नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत प्रशांत ने वर्ष 2018 में गणित समूह से कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी। इसमें उसने 94 फीसदी अंक अर्जित कर नगर में अव्वल स्थान बनाया। प्रशांत के पिता रमेश चंद्र एक गरीब व्यक्ति हैं, वह नगर में किराए की भूमि लेकर कुछ पारियों का छोटा सा पान बरेजा लगाए हैं। रमेश चंद्र अपनी प|ी के साथ खुद बरेजे में रोज मेहनत करते हैं। उनका बेटा प्रशांत भी रोज माता-पिता के साथ बरेजे में काम कर उनका हाथ बटाता है। इसके साथ ही वह स्कूल में एवं घर में पढ़ाई करता रहा और मेहनत करके परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर माता-पिता, स्कूल एवं नगर का मान बढ़ाया है। इस सफलता से अभिभूत प्रशांत सारा श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हैं। प्रशांत ने कहा कि उसके माता पिता ने बड़ा संघर्ष करके उसे पढ़ाया है। बड़ा होकर अपने माता पिता को संघर्ष से मुक्ति दिलाना चाहता है और समाज सेवा करके गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करना चाहता है।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...