पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दूल्हा दुल्हन सहित चार घायल

चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित चार घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|बिजावर थाना क्षेत्र के जटाशंकर रोड पर सोमवार की दोपहर एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर गिरा दिया। वाहन की टक्कर लगकर गिरने से दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को थाना पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार शाहगढ़ क्षेत्र में नरवा गांव का बाबूलाल पिता कलुआ अहिरवार उम्र 20 वर्ष अपनी नव विवाहिता प|ी चंचला अहिरवार उम्र 18 वर्ष, भाभी कल्पना पति नन्हें भाई अहिरवार उम्र 21 वर्ष और 1 साल के भतीजे भूरा अहिरवार को बाइक पर बिठाकर जटाशंकर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिजावर थाना क्षेत्र के जटाशंकर रोड की मोड़ पर एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर गिरा दिया। वाहन की टक्कर लगकर गिरने से घायलों को हाथ, पैर और सिर में चोट आने पर 108 वाहन के ईएमटी काशीराम अहिरवार और पायलट फिरोज खान ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...