दिव्यांग कर्मचारियों को वृत्तिकर में छूट मिलेगी
दिव्यांग कर्मचारियों को वृत्तिकर में छूट मिलेगी
छतरपुर | शासन की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को 31 मार्च 2020 तक वृत्तिकर से छूट प्रदान की है। विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी जिनके पास निशक्तता, दिव्यांग प्रमाण पत्र हैं, जिसकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम न हो, उसे वृत्तिकर से छूट प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।