उड़नदस्ता दल ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा
छतरपुर | महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्ता दल ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा है। पकड़ गए छात्रों का नकल प्रकरण बनाया गया है। उड़नदस्ता दल ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में 1 और शासकीय महाविद्यालय हरपालपुर में 2 नकलची छात्रों को पकड़ा है। इसके अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालय लवकुशनगर में बैठक व्यवस्था की विसंगति पाई गई। यहां 18 परीक्षार्थी फर्श पर बैठकर परीक्षा देते हुए पाए गए। सृजन और आरके महाविद्यालय लवकुशनगर में परीक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित मिलीं। शासकीय कॉलेज नौगांव में परीक्षा उत्तम ढंग से सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में संचालित पाई गई।