गालियां देने से इंकार करने पर मामा-भांजे ने दंपती को लाठियों से पीठा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर रविवार देर रात की घटना
भास्कर संवाददाता| छतरपुर
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर नशे की हालत में की हालत में मुहल्ले के लोगों को गालियां देने से मना करने पर मामा और भांजे ने दंपति के साथ लाठियों से मारपीठ कर घायल कर दिया। इस मारपीट से प|ी को अधिक चोट आने पर थाना पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सागर रोड के भागीरथ कोरी का भांजा मुहल्ले के लोगों को रविवार की देर रात नशे की हालत में सभी को गालियां दे रहा था। मुहल्ले के बालमुकुंद राजपूत उम्र 49 वर्ष द्वारा मना करने पर भागीरथ और उसके भांजे ने लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। पति को मारपीट से बचाने के लिए तुलसा बाई उम्र 45 वर्ष मौके पर पहुंच गई और पति को बचाने का प्रयास करने लगी। प|ी को बचाने से नाराज मामा और भांजे ने पति के साथ प|ी को भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। इस मारपीट से घायल दंपति की शिकायत पर थाना पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।