रंजिश के चलते पति-पत्नी सहित बेटे को गांव के बदमाशों ने पीटा
छतरपुर|गोयरा थाना क्षेत्र के फौतेहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते गांव के तीन बदमाश युवकों ने पति-प|ी सहित बेटे के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से घायल की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फौतेहा गांव का राजेश पिता चुन्नू प्रजापति उम्र 23 वर्ष सोमवार की सुबह अपने घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ बैठकर मजाक कर रहा था। इसी मजाक के दौरान गांव का मुन्ना सिंह सेंगर, छोटू सिंह सेंगर और महेज कहार वहां से निकले और पुरानी रंजिश के चलते राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को पिटता देख उसका पिता चुन्ना प्रजापति उम्र 53 वर्ष और मां गंसी प्रजापति उम्र 48 वर्ष उसे बचाने के लिए पहुंच गए। बेटे को बचाने पर इन तीनों युवकों ने बेटे सहित मां और पिता के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट से घायलों की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।