जमीन के मुआवजे को लेकर हाइवे पर प्रदर्शन, जाम लगाया
नेशनल हाइवे निर्माण कार्य के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का जब तक किसानों मो मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक बजरंग सेना रोड का निर्माण नहीं होने देगी। किसानों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सेना ने बुधवार की दोपहर गंज गांव के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
बजरंग सेना प्रमुख रणवीर पटेरिया ने इस दौरान कहा कि जब तक किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं सरकार द्वारा नहीं दिया जाता, तब तक जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड निर्माण पीएनसी कंपनी द्वारा रोड किनारे लगे हजारों साल पुराने वृक्षों को काटा जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुक्सान हो रहा है।
इन सब मांगों को लेकर बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने पन्ना रोड में गंज के पास जाम लगाया प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना ने मांग की जब तक किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया जाता। तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। यदि छतरपुर से लेकर बमीठा तक एक भी वृक्ष काटा गया तो बजरंग सेना उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।