पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला दिवस पर बंटेंगे गैस कनेक्शन

उज्जवला दिवस पर बंटेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| जिले के 12 ग्रामों में कार्यक्रम का आयोजन कर उज्ज्वला दिवस 20 अप्रैल काे मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किया जाएगा। छतरपुर तहसील के बूड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश शासन की राज्यमंत्री ललिता यादव दोपहर 12 बजे बूड़ा और रामगढ़ के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान करेंगी। इसी तरह ग्राम बौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गैस कनेक्शन प्रदान करेंगे। जबकि नौगांव तहसील के ग्राम चंदौरा में नपाध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे सुबह 11 बजे, बिजावर तहसील के ग्राम बम्हौरीखुर्द में विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक सुबह 11 बजे से गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। बड़ामलहरा तहसील में विधायक रेखा यादव ग्राम जसगुवांकला में सुबह 11 बजे एवं प्रतापपुर में दोपहर 1 बजे, गौरिहार तहसील के सिसोलर में जनपद अध्यक्ष रामविशाल वाजपेयी सुबह 11 बजे कनेक्शनों का वितरण करेंगे।

खबरें और भी हैं...