पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बरायच खैरा गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार की सुबह परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास किया। फंदे पर झूल व्यक्ति की हालत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि बरायच खैरा गांव के नारायणदास पिता रामा पटेल उम्र 45 वर्ष का बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से मामूली विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज व्यक्ति अपने घर के कमरें में फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास कर रहा था। प्रयास के दौरान परिवार के लोगों ने देख लिया और उसे फंदे से उतार लिया। फंदे पर झूलने के प्रयास में व्यक्ति की हालत बिगड़ से बीमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोपेड सवारों को मारी टक्कर: लवकुशनगर| मोपेड पर सवार होकर जार रहे युवकों को एक सफेद रंग की बोलेरो ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार लवकुशरगन निवासी परम लाल अहिरवार व विजय अहिरवार एक मोपेड पर सवार होकर बुधवार को टटम जा रहे थे। जैसे ही वह गिरधौरी गांव के पास पहुंचे तभी एक सफेद रंग की बोलेरो ने आकर टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...