- Hindi News
- National
- बालाजीपुरम कॉलोनी को रास्ता नहीं मिला तो मेरी शव पर बनेगा सब स्टेशन: पार्षद
बालाजीपुरम कॉलोनी को रास्ता नहीं मिला तो मेरी शव पर बनेगा सब स्टेशन: पार्षद
पिछले 15 सालों से रास्ते के लिए चली आ रही मांग अब आरपार की लड़ाई में बदलती नजर आ रही है। बुधवार को जब नायव तहसीलदार, आरआई, पटवारी के साथ दूसरी बार विवादित स्थल की नाप करने मौके पर पहुचे तो सूचना मिलते ही बिजली विभाग के सब इंजीनियर श्री जैन भी आ गए। जिन्हें वार्ड के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। वार्ड पार्षद राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने दो टूंक शब्दों में कहा कि यदि रास्ता नही छोड़ा गया तो सब स्टेशन का निर्माण मेरे शव पर होगा।
बतादें कि वार्ड नंबर 38 के निवासी पिछले 15 सालों से पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इतना ही नहीं वार्ड वासियों ने जन सहयोग से पहाड़ी का कुछ हिस्सा भी काट लिया है। अब उस स्थान पर प्रशासन ने झूठ की बुनियाद रचकर बिजली विभाग को सब स्टेशन बनाने की अनुमति दी है। बिजली विभाग ने प्रशासन की शह पर रातोंरात खुदाई कर 10 लाख से भी अधिक की मुरम निकाल कर बेच डाली है। अब देखना यह होगा कि जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक रुख रखने बाले कलेक्टर इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं।