पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराबी आरक्षक को पन्ना एसपी ने किया बर्खास्त

शराबी आरक्षक को पन्ना एसपी ने किया बर्खास्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने एक शराबी आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है।

आरक्षक द्वारा शराब खेरी करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने लाईन में पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह को मौके पर जाकर इस सूचना की पुष्टि के लिए भेजा था। सूबेदार सौरभ सिंह ने देखा कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक क्र. 10 विजय प्रताप सिंह आरामगंज हाउस आगरा मोहल्ला के पास नाली में नशे की हालत में पड़ा हुआ था। विजय प्रताप सिंह 14 अप्रेल 2017 से अपनी डियूटी स्थल से गायब है, जिसकी गैरहाजिरी भी पुलिस लाईन में दर्ज है। ऐसी हालत में मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। आरक्षक को करीब 9 वर्ष के सेवाकाल में कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति के संबंध में 9 बार लघुदंड से दण्डित किया गया है। पूर्व में भी शराब पीकर उत्पात मचाने के तथ्यों पर आरक्षक की 2 बार विभागीय जांच भी की जा चुकी है। जिसमें एक बार उसे दीर्घ दंड एवं एक बार पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा सेवा से बर्खास्त भी किया जा चुका है, जो अपीली आदेश के माध्यम से सुधार का अवसर देते हुए बहालकर पन्ना पदस्थ किया गया था। लेकिन यहां भी उसकी कार्यशैली एवं आचरण में सुधार न होने पर जिला पन्ना मे आदेशित विभागीय जांच में पुलिस अधीक्षक पन्ना रियाज इकबाल ने संज्ञान लेते हुए 16 अप्रैल को उसे सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...