- Hindi News
- National
- धर्म...जटाशंकर से चित्रकूट धाम संकीर्तन पदयात्रा 23 अप्रैल से होगी प्रारंभ
धर्म...जटाशंकर से चित्रकूट धाम संकीर्तन पदयात्रा 23 अप्रैल से होगी प्रारंभ
धर्म...जटाशंकर से चित्रकूट धाम संकीर्तन पदयात्रा 23 अप्रैल से होगी प्रारंभ
बिजावर | शिवधाम श्री जटाशंकर से चित्रकूट धाम तक होने वाली संकीर्तन पदयात्रा 23 अप्रैल को आरंभ होगी। जो 30 अप्रैल को चित्रकूट धाम पहुंचेगी । यह यात्रा कई सालों से जारी है । पदयात्रा संयोजक कृपापात्री पंडित ब्रजकिशोर दास ने बताया कि श्री षोड्स भगवन्नाम संकीर्तन पद यात्रा 23 अप्रैल की सुबह श्री जटाशंकर धाम से पूजा अर्चना करने के बाद आरंभ होगी। जो धर्मपुरा , देवरा , अमरोनिया, बमीठा , चंद्रनगर , हर्षा, अजयगढ़, कालिंजर , धर्मपुर , भरतकूप होकर 30 अप्रैल को श्री चित्रकूट धाम पहुंचेगी । इस दौरान करीब एक सैकड़ा भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है । यात्रा के दौरान सामग्री ले जाने के लिए नि:शुल्क वाहन के इंतजाम किए गए गए हैं। यात्रा के सहयोगी बद्री विशाल शास्त्री ने बताया कि यह पांचवी पदयात्रा है।
वार्षिकोत्सव ...छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबके मन मोहे
नौगांव | नगर में संचालित बालाजी महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर अव्वल प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों में पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के ओएसडी डा. गोविंद सिंह बुंदेला मौजूद रहे। अध्यक्षता पंडित देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कालेज छतरपुर के प्राचार्य डा. जीतेंद्र सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका नौगांव की अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे, नौगांव जनपद उपाध्यक्ष नीरज दीक्षित, अध्यक्ष प्रतिनिधि नत्थू यादव, गीता पटैरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के आरंभ में वीरांगना अवंतीबाई ग्रुप आफ कालेज के डायरेक्टर अशोक दीक्षित ने महाविद्यालयों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बालाजी महाविद्यालय के प्राचार्य एसएस पस्तोर, पंडित बीपी दीक्षित शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य रश्मि नायक ने अतिथियों का स्वागत किया।अतिथियों के उदबोधन पश्चात महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स