पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्ति के आचरण का समाज पर पड़ता है प्रभाव: न्यायाधीश

महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्ति के आचरण का समाज पर पड़ता है प्रभाव: न्यायाधीश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट जज के रूप में पदोन्नत जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला जज राजेंद्र श्री वास्तव ने अपने उद्वोधन में एक लोकोक्ति के माध्यम से कहा कि महत्वपूर्ण पदों पर आसीन व्यक्ति के अच्छे और बुरे दोनों आचरण का समाज पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उस व्यक्ति का अपराध कड़े दंड का पात्र होता है। जज डी एन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में कुछ अभिभाषक अध्यापन से दूर होते जा रहे हैं इस कमी को दूर किया जाना चाहिए। जज संजय जैन ने कहा कि वकालत महत्वपूर्ण पेशा है, हो सकता है कि आरंभ में अभिभाषक को पर्याप्त आर्थिक आय न हो तब भी उसे अपने केस को पूरी शिद्दत से देखना चाहिए। एडीजे धर्मेश भट्ट ने बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखकर लोगों को न्याय दिलाने की बात कही ।

जजों की मौजूदगी में ली शपथ

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय डी एन मिश्रा , विशेष न्यायाधीश जीतेंद्र कुमार शर्मा , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गुप्ता , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय जैन , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिजावर धर्मेश भट्ट , न्यायाधीश पवन शंखवार , न्यायाधीश गण दिनेश कुमार शर्मा, बरखा दिनकर, मनीष अनुरागी, आशीष मथुरिया, अभिषेक त्रिपाठी, शैलेंद्र रैकवार विशेष रूप से मौजूद रहे। मेला ग्राउंड परिसर में स्थित कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी एचजी अवस्थी ने बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील खरे, उपाध्यक्ष राम जी विश्वकर्मा, सचिव सुरेंद्र अवस्थी, सहसचिव बहादुर सेन, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र प्यासी, ग्रंथपाल राजाराम विश्वकर्मा, कार्यसमिति सदस्य ममीना बडगैयां, सुलेखा अवस्थी, राकेश सोनी, स्वामी प्रसाद खरे, मुफीद खान, रवि खरे, भरत शर्मा और बैजनाथ पटेरिया को शपथ दिलाई।

पदोन्नत न्यायाधीश को दी बधाई

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एमएस खरे , जमील अहमद , आर एस प्यासी , एच जी अवस्थी , एस एस खरे , आर एन मिश्रा का शाल श्री फल से जिला जज द्वारा सम्मान किया गया । इसके पहले बार संघ अध्यक्ष सुनील खरे ने स्वागत उद्वोधन देते हुए बिजावर बार संघ द्वारा न्यायालयीन कार्रवाही में सहयोग की बात कही साथ ही पदोन्नत हाईकोर्ट जज राजेंद्र श्री वास्तव को बिजावर बार की और से शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को पूर्व बार संघ अध्यक्ष एन पी रिछारिया ने भी संबोधित किया । संचालन एडवोकेट सुनील अवस्थी ने किया । इस मौके पर बिजावर एसडीएम एच के धुर्वे, सीईओ आर के कोरी सहित अन्य अधिकारी,पत्रकार और बिजावर ,बडामलहरा ,बकस्वाहा एवं छतरपुर के एडवोकेट मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...