पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान

ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभियान सफलता के लिए बनी समितियां

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप ग्राम स्वराज अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए समितियों का गंठन कर दिया है। इस अभियान के तहत गठित की गई जिला संचालन समिति में राजेश प्रजापति, अमित पटैरिया, बृजेश राय, सूर्य प्रताप सिंह बुंदेला चीनी राजा, प्रतीक खरे अाैर रामविशाल बाजपेई को शामिल किया गया है। वहीं मंडल संचालन समितियों में छतरपुर नगर मंडल में राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चिंरौजी, उमाशंकर, वेद शुक्ला, द्वारिका असाटी, सूरत सिंह, टीकाराम लोधी, रमेश राय, राजाराम विश्वकर्मा, नारायण सिंह, अशोक चौरसिया, ओमप्रकाश चौरसिया, विष्णु खरे, अभय फट्टा, विनोद अग्रवाल, सुरेश चन्द्र, बद्री प्रसाद, ईश्वर राजपूत, महेश साहू, सुरेश गंगेले, मानिक शर्मा, रामसेवक, रामराजा, दीपक, हरिशचंद्र, महेश, मानवेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

5 मई तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अब 20 अप्रैल को उज्जवला पंचायत, 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान, 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला और 5 मई को आजीविका व कौशल विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। समापन दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...