- Hindi News
- National
- असंगठित श्रमिक पंजीयन शिविर का हुआ समापन, प्रेरक बने बुजुर्गों का किया सम्मान
असंगठित श्रमिक पंजीयन शिविर का हुआ समापन, प्रेरक बने बुजुर्गों का किया सम्मान
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख के आव्हान पर एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नौगांव तहसील के असंगठित श्रमिक पंजीयन शिविर लगाया गया। इस शिवार का बुधवार को नौगांव तहसील में समापन किया गया। इस समापन अवसार पर बुजुर्ग प्रेरकों को अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
नौगांव तहसील सचिव बृजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह शिविर बिलहरी रोड पर वार्ड नंबर 5 की जवाहर कॉलोनी में लगाया गया। इस दो दिवसीय शिविर में 400 से अधिक असंगठित श्रमिकों के पंजीयन कराए गए। इस शिविर में नौगांव तहसील अध्यक्ष केके रिछारिया व सचिव बृजेंद्र तिवारी सहित नौगांव क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी मौजूद रहे। यह शिविर दो दिन तक सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। इस शिविर में उन बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
जिन्होंने प्रेरक बनकर मजदूरों व श्रमिकों को पंजीयन काउंटर तक लाए और उनका पंजीयन कराया। जिसमें दिल्लू पाल, राजेंद्र सिंह यादव, रवि अनुरागी, लल्लू चाचा का चंदन तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर भारतीय मजदूर संघ नौगांव तहसील के अध्यक्ष कौशल किशोर रिछारिया व सचिव बृजेंद्र तिवारी द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव, देवेंद्र मातोल, दिनेश विश्वकर्मा, लकी रिछारिया, मुन्ना साहू, सचिन पाठक, दीपक मिश्रा, सरमन द्विवेदी, राहुल तिवारी, सादिक खान सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।