वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
छतरपुर | ईशानगर थाना क्षेत्र में पहाड़गांव के 55 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति को एक वाहन ने बुधवार की सुबह टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि पहाड़गांव का राधाचरण पिता सुक्का यादव बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर ईशानगर रोड से होते हुए शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन की टक्कर लगकर गिरने से घायल हो गए। वाहन की टक्कर लगकर गिरने से व्यक्ति को हाथ, पैर और चेहरे में चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।