पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलीपुरा रेत खदान पर बदमाशों का कब्जा, फर्जी गेट पास पर्ची देकर वसूल रहे हजारों रु.

अलीपुरा रेत खदान पर बदमाशों का कब्जा, फर्जी गेट पास पर्ची देकर वसूल रहे हजारों रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नौगांव/छतरपुर

नौगांव जनपद क्षेत्र एवं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के गृह गांव अलीपुरा से निकली धसान नदी पर गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा रेत के घाट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

घाट से रेत भरने वाले ट्रैक्टर चालकों से धमकी देते हुए जबरदस्ती करते हुए एक हजार से लेकर दो हजार रुपए तक अवैध वसूली की जा रही है। असामाजिक तत्वों के द्वारा घाट से निकलने वाले ट्रैक्टर चालकों को पिटपास के नाम पर ग्राम पंचायत की फर्जी गेटपास पर्ची दी जा रही है।

मप्र सरकार ने रेत सस्ती उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैबिनेट में प्रस्ताव पारित करके पंचायत की खदानें फ्री होल्ड कर दी थी। इसके बाद शासन ने नए नियम के तहत पंचायत से मिले प्रस्ताव के बाद गांव से निकली नदियों को रेत खदान घोषित किया था। इसी के तहत खनिज विभाग ने पिछले दिनों अलीपुरा ग्राम पंचायत से निकली नदियों के चार घाट घोषित करके एक खदान से रेत का उत्खनन शुरू हो गया है।

अलीपुरा में शुरू हुई रेत खदान से निकलने वाली रेत खदान से शासन ने कम दाम पर रेत उपलब्ध कराने के लिए शासन ने ऑनलाइन पिटपास निकालने की व्यवस्था की है, लेकिन अलीपुरा और पास के गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा घाट पर अवैध रूप से कब्जा करके घाट से भरने वाले दो सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर चालकों को धमकी देते हुए एक हजार से दो हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।

एनआर के एक हजार और फर्जी रॉयल्टी के दो हजार

शासन ने रेत सस्ती करने के लिए अलीपुरा रेत खदान से रेत निकालने के लिए ऑनलाइन पिटपास की व्यवस्था की है, लेकिन शासन की नीति के खिलाफ असामाजिक तत्वों के द्वारा घाट पर कब्जा करके अवैध रूप से ट्रैक्टर चालकों से एक हजार रुपए से दो हजार की अवैध वसूली की जा रही है।

शासन को हो रहा रॉयल्टी राजस्व का नुकसान

असामाजिक तत्वों के द्वारा रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों से एक हजार से दो हजार की अवैध वसूली करके अवैध वसूली की जा रही है। ट्रैक्टरों की अवैध वसूली से आसमाजिक तत्वों को तो रोजाना लाखों रुपए का फायदा हो रहा है, जबकि असामाजिक तत्वों की वसूली से शासन को रोजाना राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भास्कर संवाददाता | नौगांव/छतरपुर

नौगांव जनपद क्षेत्र एवं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के गृह गांव अलीपुरा से निकली धसान नदी पर गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा रेत के घाट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

घाट से रेत भरने वाले ट्रैक्टर चालकों से धमकी देते हुए जबरदस्ती करते हुए एक हजार से लेकर दो हजार रुपए तक अवैध वसूली की जा रही है। असामाजिक तत्वों के द्वारा घाट से निकलने वाले ट्रैक्टर चालकों को पिटपास के नाम पर ग्राम पंचायत की फर्जी गेटपास पर्ची दी जा रही है।

मप्र सरकार ने रेत सस्ती उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैबिनेट में प्रस्ताव पारित करके पंचायत की खदानें फ्री होल्ड कर दी थी। इसके बाद शासन ने नए नियम के तहत पंचायत से मिले प्रस्ताव के बाद गांव से निकली नदियों को रेत खदान घोषित किया था। इसी के तहत खनिज विभाग ने पिछले दिनों अलीपुरा ग्राम पंचायत से निकली नदियों के चार घाट घोषित करके एक खदान से रेत का उत्खनन शुरू हो गया है।

अलीपुरा में शुरू हुई रेत खदान से निकलने वाली रेत खदान से शासन ने कम दाम पर रेत उपलब्ध कराने के लिए शासन ने ऑनलाइन पिटपास निकालने की व्यवस्था की है, लेकिन अलीपुरा और पास के गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा घाट पर अवैध रूप से कब्जा करके घाट से भरने वाले दो सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर चालकों को धमकी देते हुए एक हजार से दो हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।

अलीपुरा पंचायत के गेटपास के नाम पर वसूली करके दी जाने वाली रसीद।

खनिज अधिकारी बाेले-अवैध वसूली राेकने टीम भेजेंगे

इस मामले में जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम का कहना है कि शासन ने रेत सस्ती करने के लिए नई नीति के तहत पंचायतों की नदियों को खदान घोषित किया है। इन नदियों से रेत निकालने पर पिट्पास के अलावा कोई भी राशि मांगता है तो वह अवैध वसूली है। अगर अलिपुरा क्षेत्र में ऐसा हो रहा है टीम भेजकर कार्रवार्इ की जाएगी। वहीं जनपद पंचायत सीर्इअाे डा. हरीशा केशरवानी का कहना है कि पंचायत की रशीद के नाम पर अवैध वसूली की जानकारी मेरे पास नहीं हैम मैं गांव के सचिव से बात करके बताता हूं और जो भी वैधानिक कार्रवार्इ हाेगी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...