पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिरे, एक की मौत, दो रैफर

बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिरे, एक की मौत, दो रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओरछा रोड थाना क्षेत्र में देवपुर तिराहा के लुगासी रोड पर मंगलवार की देर रात निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से पिपरा के तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को हाथ, पैर, चेहरे और सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से एक को चेहरे में चोट आने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकी दो की हालत अधिक खराब होने के कारण ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव का रमेश पिता गोकुल कुशवाहा उम्र 25 वर्ष, मंगलदीन पिता गोकुल कुशवहा सहित एक अन्य युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...