पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांडे क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, माैके पर नहीं मिले दस्तावेज

पांडे क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, माैके पर नहीं मिले दस्तावेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | सटई रोड के डॉ. नरेंद्र पांडे क्लीनिक पर बुधवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसीलदार के साथ पहुंचकर छामामार कर्रवाई की। इस दौरान विभाग को जरूरी दस्तावेज मौके पर न मिलने के कारण विभाग ने संचालक को तीन दिन के अंदर कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने की मोहलत दी है।

प्राइवेट क्लीनिक पर बुधवार की दोपहर तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, ड्रग इंस्पेक्टर डीके जैन, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. एमके प्रजापति और अनूप त्रिपाठी छापामार कर्रवाई करने पहुंचे। इस छापामार कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं की जांच की और विभाग के डॉ. एमके प्रजापति और तहसीलदार ने क्लीनिक के दस्तावेजों की जांच की। इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लीनिक के पूरे दस्तावेज मौके पर न मिलने पर अधिकारियों ने डॉ. नरेंद्र पांडे को 3 दिन का समय देते हुए, पूरे दस्दावेज सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा। डॉ. एमके प्रजापति ने बताया कि यदि डॉ. पांडे तीन दिन तक अपने क्लीनिक के पूरे दस्तावेज सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उन पर कर्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...