रगौली गांव में आठ माह का बच्चा, खेलते हुए नाली में गिरा, मौत
बिजावर क्षेत्र के रगौली गांव का बालकिशन कुशवाहा अपनी प|ी राजाबाई और 8 माह के बेटे के साथ बगौता गांव में भोले कुशवाहा के मकान में किराए से रहकर मजदूरी का काम करता है। बुधवार की सुबह बालकिशन काम पर निकल गया। राजाबाई देर में खाना बनाने का काम करने के कारण सुबह घर अार्थी दोपहर के समय बेटे के साथ सो गई। गरीबी के कारण इस परिवार के पास पंखा न होने के कारण महिला अपने बेटे के साथ कमरे का दरवाजा खोलेकर सो गई। इसी दौरान बच्चे की नींद खुल गई और बच्चा खेलते हुए दरवाजे के पास पहुंच गया और घर के बाहर से निकली नाली में जाकर गिर गया। राजाबाई नींद से जागी तो बच्चा नहीं मिला। बच्चे के गायब होने पर मुहल्ले के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया तो बच्चा घर की नाली में डूबा हुआ मिला। बच्चे को नाली से निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।