- Hindi News
- National
- शराब दुकानों में फायरिंग कर लूट करने के दो और आरोपी गिरफ्तार, दो पहले पकड़े गए थे
शराब दुकानों में फायरिंग कर लूट करने के दो और आरोपी गिरफ्तार, दो पहले पकड़े गए थे
दो माह पहले गढ़ीमलहरा शराब ठेके पर हुई लूट और एक माह पहले सटई रोड की अंग्रेजी शराब दुकान पर हवाई फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम देने बाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इसके पहले भी पुलिस ने इन दोनों घटनाओं के दो आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए दो आरोपियों के कब्जे से पुलिस को लूट में उपयोग की गई बाइक अवैध हथियार सहित 6800 रुपए नगद जब्त किए हैं।
एएसपी जयराज कुबेर ने सिविल लाईन थाने में दोनों लूटों का खुलासा करते हुए बताया कि मार्च माह में गढ़ीमलहरा के निवारी गांव के देशी शराब दुकान से 30 हजार की लूट की गई। इसके बाद 15 अप्रैल को सटई रोड की अंग्रेजी शराब दुकान पर हवाई फायरिग कर 1.60 लाख की लूट करने के साथ तीन लोगों को गोली मारी गई। श्री कुबेर ने बताया कि संदेह के आधार पर पिछले दिनों नीतेंद्र उर्फ नीतू सिंह पिता उत्तम सिंह बुंदेला मोरवा हाल चौबे कॉलोनी और राहुल सिंह पिता चाली राजा बमनौरा थाना अजनर से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। राहुल और नितेंद्र ने अपने दो अन्य साथी अजय और राणा राजा के साथ घटना को अंजाम दिया था। जबकि गढ़ीमलहरा की लूट में राहुल, अजय और राणा शामिल थे।
अत तक यह
हुआ बनामद
पकड़े गए चारों आरोपियों के पास से पुलिस ने अब तक सटई रोड की लूट के 44800 रुपए और गढ़ीमलहरा की लूट के 7 हजार रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों से 12 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बाइक नंबर डीएल78एआर 8209 जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान सिविल लाईन टीआई हिमांशु चौबेए, एसआई हेमंत नायक, एएसआई जौहरलाल वर्मा, पीएसआई अरुण शर्मा, साईबर सेल के किशोर, हितेंद्र दुबे, दिनेश मिश्रा, अनिल मांझी, रवि, सतेंद्र, लखन और चालक धर्मेन्द्र की भूमिका अहम रही।