वाहन को बचाने के प्रयास में दो बाइक सवार किशोर गिरे
छतरपुर|मातगुवां क्षेत्र में कस्बे का 12 वर्षीय बच्चा और ईशानगर का 17 वर्षीय किशोर एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सहित गिरने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ईशानगर का साहित पिता कुदरत खां उम्र 17 वर्ष और मातगुवां का मनोज पिता मुखिया उम्र 12 वर्ष बुधवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर ईशानगर से मातगुवां की ओर जा रहे थे। जाने के दौरान रास्ते में एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सहित गिरने से घायल हो गए। गिरने से दोनों को हाथ, पैर और चेहरे में चोटें आने पर 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।