पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाद से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

विवाद से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोकनाथ पुरम के 35 वर्षीय युवक ने बुधवार की दोपहर फांस के फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास किया। फंदे पर झूलने से घायल युवक की हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लोकनाथ पुरम के शैलेंद्र पिता ओपी दुबे उम्र 35 वर्ष का किसी बात को लेकर परिजनों से मामूली विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज युवक ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास किया। फंदे पर झूलने के दौरान परिजनों ने युवक को देख लिया और नीचे उतारते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के ड्यूटी डाॅक्टर ने बताया कि युवक की हालत में पहले से सुधार है।

खबरें और भी हैं...