पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड पर मेहतों पेट्रोल पंप के पास महाराजपुर के एक 60 वर्षीय वृद्धा को एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वाहन की टक्कर लगकर गिरने से घायल हो सिर और गुप्तांग में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर चोट अधिक होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महाराजपुर का किशोरी पिता नत्थूलाल चौरसिया उम्र 60 वर्ष मंगलवार की शाम महोबा रोड से हाेते हुए मेहतों पेट्रोल पंप के पास रहने वाले बेटे जगदीश के घर जा रहा था। जैसे ही किशोरी ने अपनी बाइक को बेटे के घर की ओर मोड़ा एक चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध को हाथ, पैर सहित सिर और गुप्तांग में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, पर सिर और गुप्तांग में अधिक चोट होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत को गई।

खबरें और भी हैं...