पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रगौली गांव में 8 माह का बच्चा खेलते हुए नाली में गिरा, मौत

रगौली गांव में 8 माह का बच्चा खेलते हुए नाली में गिरा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजावर क्षेत्र के रगौली गांव का बालकिशन कुशवाहा अपनी प|ी राजाबाई और 8 माह के बेटे के साथ बगौता गांव में भोले कुशवाहा के मकान में किराए से रहकर मजदूरी का काम करता है। बुधवार की सुबह बालकिशन काम पर निकल गया। राजाबाई देर में खाना बनाने का काम करने के कारण सुबह घर अार्थी दोपहर के समय बेटे के साथ सो गई।

गरीबी के कारण इस परिवार के पास पंखा न होने के कारण महिला अपने बेटे के साथ कमरे का दरवाजा खोलेकर सो गई। इसी दौरान बच्चे की नींद खुल गई और बच्चा खेलते हुए दरवाजे के पास पहुंच गया और घर के बाहर से निकली नाली में जाकर गिर गया। राजाबाई नींद से जागी तो बच्चा नहीं मिला। बच्चे के गायब होने पर मुहल्ले के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया तो बच्चा घर की नाली में डूबा हुआ मिला। मुहल्ले के लोग बच्चे को नाली से निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नहीं कराया पीएम

ड्यूटी डॉ. अमित अग्रवाल ने बच्चे का चैकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया और परिजनों से उसका पीएम कराने के लिए कहा। पर बच्चे के परिजन उसका पीएम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। वहां मौजूद सभी लोगों ने परिवार को समझाया पर वे नहीं माने और बिना पीएम कराए बच्चे के शव को लेकर चले गए।

नाली न साफ होने से हुआ हादसा: बगौता गांव के लोगों सहित बच्चे के पिता और मां ने वार्ड पार्षद पर नाली साफ न कराने का आरोप लगाया है। बालकिसान और भोले कुशवाहा ने बताया कि पार्षद से नाली साफ करने के लिए कई बार कहा गया पर उन्होंने सफाई नहीं कराई। इस कारण आज एक 8 माह के बच्चे की मौत हो गई।





यदि नाली में पानी अधिक नहीं होता तो बच्चा पानी में डूबकर नहीं मरता।

खबरें और भी हैं...