पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अिभयान... जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश राय ने पंचायत चलो अभियान में बांटे पीले चावल

अिभयान... जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश राय ने पंचायत चलो अभियान में बांटे पीले चावल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुवारा | बडामलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता रमेश राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बकस्वाहा तहसील की 11 पंचायतों में पंचायत चलो अभियान के तहत ग्राम वासियों को पीले चावल वाटकर शासन की योजना से अवगत कराया और लोगों को भाजपा से जुडने की अपील की। नेताओं ने लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 11 जोड़ो नीति पर अमल करने का आव्हान किया।

धर्म... पूजन अर्चन के साथ हुआ लाला हरदौल की प्राण प्रतिष्ठा

मातगुवां| ग्राम में स्थित लाला हरदौल जू के चबूतरा पर मंदिर निर्माण कराया गया, इस नए मंदिर में लाला हरदौल की संगमरमर मूर्ति मंगाई गई। बीते रोज वैदिक मंत्रोच्चार कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठ की गई। आचार्य उमाशंकर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजन अर्चन किया गया, श्रृद्धालुओं ने हजारा भरा। इसके एक दिन पहले सोमवार को ग्राम में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्राम मातगुवां के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गौरतलब हे कि ग्राम में लाला हरदौल का सैकड़ों साल पुराना चबूतरा है है, यहां लोग पूजन अर्चन करते आ रहे हैं। शादी व्याह के अवसर पर लाल हरदौल को भात देकर आमंत्रित किया जाता है। ग्राम वासियों ने जन सहयोग से इस चबूतरे पर एक मंदिर का निर्माण कराया है।

समाज.. क्षत्रिय महासभा की बैठक में आयोजन पर हुई चर्चा

मातगुवां|अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय शहनाई गार्डन के पास छतरपुर में हुई। यह बैठक संरक्षक गोविंद सिंह एवं सूर्य प्रताप सिंह की विशेष मौजूदगी में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विकास पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में जिलाअध्यक्ष पिंटू राजा, रिषिराज सिंह, अम्रतेश सिंह, जयप्रताप सिंह, खनिज देव सिंह, सत्येंद्र सिंह, ध्रुववर्धन सिंह, विनय सिंह एवं मनोज सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...