पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूही अग्रवाल ने 12 वीं में जिले में प्रथम मुकाम हासिल किया

जूही अग्रवाल ने 12 वीं में जिले में प्रथम मुकाम हासिल किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरपालपुर|नगर के स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा जूही अग्रवाल ने वाणिज्य संकाय से कक्षा बारहवीं की परीक्षा में छतरपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल एवं नगर का नाम रोशन किया। छात्रा जूही अग्रवाल के पिता संतोष कुमार अग्रवाल सीमेंट व्यापारी एवं माता संगीता देवी एक गृहणी है। उन्होंने पुत्री जूही अग्रवाल के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर खुशी जताई है। जूही का कहना है कि मैं अपने रिजल्ट से खुश नहीं हूं यदि मैं मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाती तो मुझे खुशी होती। वह कहती है कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे मम्मी पापा और मेरे गुरु कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अन्य सभी विषयों की शिक्षकों को जाता है। वह पढ़लिख कर सीए बनना चाहती है।

खबरें और भी हैं...