पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझाइस : सीजीएम ने वाहनाें के किए चालान, बाेले वर्दी पहनकर बस चलाएं

समझाइस : सीजीएम ने वाहनाें के किए चालान, बाेले-वर्दी पहनकर बस चलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आकाशवाणी तिराहे के पर मंगलवार को वाहनों की मजिस्ट्रेट चैकिंग लगाई गई। इस दौरान सीजेएम के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए और बिना बर्दी के चालक और कंडक्टरों को समझाइस दी।

जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के सीजेएम दिनेश कुमार शर्मा मंगलवार की दोपहर अचानक आकाशवाणी तिराहे के पास ट्राफिक पुलिस के साथ पहुंचे। मजिस्ट्रेट चैकिंग लगाते हुए चैकिंग शुरू कर दी। इसमें 6 ऑटो वाहन सहित तीन सवारियों के मौके पर वाहन के दस्तावेज न होने पर दो पहिया वाहनों के चालान किए गए। चैकिंग के कुछ बसों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर इनको जप्त कर थाने में रखवाया गया।

चैकिंग के दौरान ट्राफिक पुलिस सहित थाना पुलिस बल मौजूद रहा। तेज धूप होने के बाद भी सीजेएम द्वारा अचानक वाहन चैकिंग शुरू हो जाने से वाहन चालकों सहित वहां से निकलने वालों में हड़कंप मच गई। कुछ वाहनों के मौके पर ही चालान काटकर सम्मन शुल्क भी वसूल किया गया।

खबरें और भी हैं...