- Hindi News
- National
- शिविर के कैडेट्स शूटिंग, फायरिंग, थल सेना कैंप और आरडी परेड के लिए हो रहे तैयार
शिविर के कैडेट्स शूटिंग, फायरिंग, थल सेना कैंप और आरडी परेड के लिए हो रहे तैयार
25 मप्र बटालियन एनसीसी छतरपुर द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दौरिया गांव के तक्षशिला पब्लिक माॅडल स्कूल में संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में रीवा, सतना, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर के लगभग पांच सौ कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इन सभी कैडेट्स के दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ शुरू होती है।
यह शिविर सागर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर डीएस सिसोदिया के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कैंप कमांडेंट का दायित्व लेफ्टिनेंट कर्नल काला सिंह विर्क निभा रहे हैं, जबकि कर्नल जी दुबे डिप्टी कैंप कमांडेंट अाैर कर्नल अमोद मलिक एडीशनल ऑफिसर और कैप्टन जेपी शाक्य, कैप्टन एडी जूडेंट दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं। इस शिविर में सेकेंड ऑफिसर संजय द्विवेदी को ट्रेनिंग अाैर स्पोर्ट ऑफिसर और सेकेंड ऑफिसर स्मिता मिश्रा को फायर फाईटिंग और मेडिकल ऑफिसर का दायित्व दिया गया है। निधि सेंगर को ऑफिसर मेस सेक्रेटरी और सूबेदार मनोहर सिंह को कैंप सूबेदार मेजर का दायित्व दिया गया है।
कैंप मीडिया प्रभारी कैप्टन जेपी शाक्य ने बताया कि कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल काला सिंह विर्क ने ओपनिंग एड्रेस में कैडेट्स, पीआई स्टाफ अाैर एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश का सबसे बड़ा अनुशासित युवा संगठन है। एनसीसी एकता अाैर अनुशासन के ध्येय सूत्र पर आधारित है। शिविर में कैडेट्स को अनुशासन बनाए रखना प्रथम कर्तव्य है। इस शिविर का उद्देश्य जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता के लिए फायरिंग, थल सेना कैंप और आरडी परेड के लिए ग्रुप टीम का चयन कर प्रशिक्षण देना है।
कैंप में कैडेट्स के दिन की शुरूआत पीटी और योगाभ्यास से होती है। योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम अाैर मुद्राओं का अभ्यास प्रतिदिन कराया जाता है। ड्रिल के माध्यम से आज्ञाकरिता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वही विभिन्न व्याख्यानों के माध्यम से मिलिट्री हिस्ट्री, एंबुलेंस, पेट्रोलिंग, स्वास्थ्य व साफ सफाई, मेप रीडिंग की जानकारी दी जा रही है।
छतरपुर। योग सिखते एनसीसी केडेट्स। इनसेट में योग सिखाते शिक्षक।