पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माइंस का सीमांकन करा किया जाएगा खनन कार्य

माइंस का सीमांकन करा किया जाएगा खनन कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | एसडीओ कार्यालय में हुई टास्क फोर्स की बैठक में गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। डीएमओ ने कहा कि माइंस सरकारी प्रावधान के तहत संचालित है। इसका जल्द ही सीमांकन करा कर खनन कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 24 करोड़ रुपये के सालाना राजस्व की तुलना में इस वर्ष 280 करोड़ रुपये का राजस्व माइंस से जिला को प्राप्त हुआ है। साथ ही खनन क्षेत्र के विकास के लिए 7 करोड़ रुपये डिस्ट्रिक्ट माइंस फaड में जमा है। वहीं एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह ने कहा कि खनन कार्य बंद कराने का मामला पुलिस के संज्ञान में है। जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों व उसके चालक के कागजात की जांच व व्यावसायिक वाहनों में ओवरलोडिंग की जांच करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीएमओ र|ेश कुमार, डीटीओ जयदीप तिग्गा, एसडीओ राजेश प्रजापति, डीएसपी शंभु कुमार सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार, सीआई जगत नारायण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...