पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... 21 से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और भागवत कथा

धर्म... 21 से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाड़ी|ग्राम कुलुवा में पहाड़ी पर स्थित अंजनी माता आश्रम में 21 मई से 9 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगी। आयोजन 29 मई तक चलेगा। 21 मई को श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा, मंडप प्रवेश के साथ आरंभ होगा। जिसमें रामलीला, श्रीमद् भागवत कथा 22 मई से आरंभ होगी। प्रधान व समस्त वेदी पूजन एवं आरुणि मंथन 24 मई को, यज्ञोपवीत संस्कार तथा पूर्णाहुति भंडारा व संतों की विदाई 29 मई को होगी। धार्मिक अनुष्ठान महंत प्रकाश पुरी शारदा एवं अंजनी मां की सेविका आरती दीदी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। यज्ञाचार्य पंडित वीरेंद्र कुमार चौबे एवं पंडित राजेश तिवारी एवं श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित सत्यदेव तिवारी होंगे। देव पूजन एवं आहुति सुबह 6.30 बजे से, राम कथा व मानस प्रवचन 12 से 1 तक श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एवं रामलीला रात्रि 8 बजे से प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।

शिविर... सेवा रोग निदान शिविर में चिकित्सकों ने टीबी के रोगियों का परीक्षण कर जानकारी दी

घुवारा। नगर में शुक्रवार को सेवा रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया । इसमें कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में टी बी रोग की जांच कर इस रोग की संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मित्रा और शिशु कल्यान योजना के तहत संपूर्ण टीकाकरण किया गया। डा.वैभव अग्रवाल ने कुपोषित बच्चों का एनसीए कराने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

उपलब्धि...लवकुशनगर के छात्र-छात्राओं ने शीर्ष अंक प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया

लवकुशनगर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में विज्ञान उच्च माध्य विद्यालय के 10 वीं के छात्र अर्पित कुमार शिवहरे ने 482 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा व नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवम् मिश्रा , श्रेया सोनी , मुस्कान खान ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल की छात्रा श्रेया सोनी ने 94. 2 फीसदी अंक प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । हायर सेकेंडरी परीक्षा में छात्र नमन कुमार जैन ने 463 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालक रजनीश सोनी , प्राचार्य केशव प्रसाद सोनी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

किशनगढ़ के छात्रों ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बिजावर। शासकीय हायर सेकंड्री स्कूल किशनगढ़ में कक्षा 10 वीं की परीक्षा में लक्ष्मी प्रसाद चनपुरिया के पुत्र देवांश चनपुरिया ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है । इसी तरह कमलेश चनपुरिया के पुत्र प्रफुल्ल चनपुरिया ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और रामप्रकाश व्यास के पुत्र शशांक व्यास ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में तीसरा स्थान पाया है। आदिवासी बाहुल्य अंचल मुख्यालय के इस स्कूल के बच्चों द्वारा अच्छे अंकों से पास होने पर ग्रामवासियों सचिन खरे, प्रशांत जैन, नीरज कुरेले, महेंद्र राय, दिलीप गुप्ता, अशोक कुडेरिया सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

आरोप...कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा द्वारा की जा रही उठापटक देश के संविधान के खिलाफ है: राजमणि पटेल

छतरपुर|कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने छतरपुर पहुंचकर जनजागरण यात्रा के माध्यम से लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा शासन द्वारा किए जा रहे शोषण के बारे में सचेत करते हुए सत्ता बदलने की बात कही। छतरपुर आगमन पर राजमणि पटेल का स्वागत छतरपुर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अभिषेक सैनी, नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक चतुर्वेदी, परमानंद विश्वकर्मा, रामसिया भारती, शिवानी चौरसिया, नीरज दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के लोगों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को मुरली कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा, लखन पटेल माैराहा, कीर्ति विश्वकर्मा ने संबोधित किया। राज्यसभा सांसद श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे राज्यसभा सांसद बनाकर सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों का सम्मान किया है। कांग्रेस ने जाति वर्गभेद की राजनीति नहीं की। वर्तमान परिवेश में कर्नाटक चुनाव के बाद जो उठापटक भाजपा द्वारा की जा रही है वह हमारे देश के संविधान के खिलाफ है।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...