छतरपुर |राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली के आदेश और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अाैर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला जेल छतरपुर में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों के हितार्थ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर द्वारा 10 दिवसीय विशेष एवं विभिन्न शिविर और कार्यक्रमों का अायोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम दिवस महिलाओं को निरुद्ध रहने के दौरान उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों, प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया और अंडरट्राॅयल रिव्यू कमेटी के गठन और उसके उद्देश्यों अाैर आयोजित होने वाली जेल लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की।
द्वितीय दिवस में जिला अस्पताल छतरपुर के सहयोग से महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अाैर आने वाले शेष दिवसों में आत्मनिर्भरता के लिए महिला बाल विकास के सहयोग से तकनीकी विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और महिला बंदियों में से विधि क्षेत्र में रुचि अाैर शिक्षित महिलाओं को अन्य महिला बंदियों की कानूनी परामर्श एवं सहायता देने के लिए पैरालीगल वालेंटियर्स के रूप में चयन व प्रशिक्षित किया जाएगा।