छतरपुर|पेंशनर्स एसोसिएशन की मांग पर प्रदेश के सभी पेंशनरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सातवें वेतनमान का लाभ दिलाए जाने और चिकित्सा सहायता स्वीकृत करने और पेंशन का एरियर दिलाने की मांग स्वीकृत किए जाने के उपलक्ष्य मे जिला पेन्शनर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव सिंह राजपूत, संरक्षक डीडी तिवारी, मीडिया प्रभारी शंकर सोनी ने खजुराहो पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंच पर माल्यार्पण, साल श्रीफल और गीता भेंट कर सम्मानित किया।