छतरपुर| ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश सभी जनपदों के सीईओ एवं ग्रामीण आजीविका मिशन और तेजस्विनी कार्यक्रम के डीपीएम को कलेक्टर रमेश भण्डारी ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ हैंडपंप मामूली खराबी के कारण बंद पड़े हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या पैदा हो रही है। इसलिए 21 मई 18 तक निर्धारित प्रारूप में विकासखंडवार जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।