पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम... जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न शिविर व कार्यक्रमों का अायोजन किया जा रहा

कार्यक्रम... जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न शिविर व कार्यक्रमों का अायोजन किया जा रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम... जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न शिविर व कार्यक्रमों का अायोजन किया जा रहा

छतरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली के आदेश और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अाैर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला जेल छतरपुर में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों के हितार्थ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर द्वारा 10 दिवसीय विशेष एवं विभिन्न शिविर और कार्यक्रमों का अायोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम दिवस महिलाओं को निरुद्ध रहने के दौरान उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों, प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया और अंडरट्राॅयल रिव्यू कमेटी के गठन और उसके उद्देश्यों अाैर आयोजित होने वाली जेल लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की। द्वितीय दिवस में जिला अस्पताल छतरपुर के सहयोग से महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अाैर आने वाले शेष दिवसों में आत्मनिर्भरता के लिए महिला बाल विकास के सहयोग से तकनीकी विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और महिला बंदियों में से विधि क्षेत्र में रुचि अाैर शिक्षित महिलाओं को अन्य महिला बंदियों की कानूनी परामर्श एवं सहायता देने के लिए पैरालीगल वालेंटियर्स के रूप में चयन व प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके विचारणीय मामलों अाैर पारिवारिक स्थिति की जानकारियों को एकत्रित किया जाएगा। साथ ही साथ जेल नियमावली के अनुसार उनको सुविधाएं मिल रही है या नहीं जिसमें उनको उपलब्ध पानी, भोजन, साफ-सफाई, उनके स्वास्थ्य का उपचार आदि दिया जा रहा हैं।

मांग...देवरा के मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में कब होगा उन्नयन

देवरा। पिछले 4 सालों से छात्र और छात्राएं क्षेत्रीय विधायक को आवेदन देकर देवरा मिडिल स्कूल का उन्नयन कर हाईस्कूल कराने की मांग करते आ रहे हैं। विधायक द्वारा हर बार उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। लेकिन आज तक स्कूल का उन्नयन नहीं हुआ। पिछले 10 अप्रेल को किसान सम्मान यात्रा के दौरान विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक ने घोषणा की थी के देवरा की जनता और छात्रों की मांग है कि देवरा स्कूल को हाईस्कूल करा दिया जाए। यह मांग मैं इसी वर्ष पूरी कर दूंगा। देवरा का मिडिल स्कूल आसपास के स्कूलों में सबसे पुराना है। समीपी ग्राम अमरोनियां पहले हाईस्कूल हो गया और अब हायर सेकंडरी भी हो गया है । कुपी मिडिल स्कूल हाईस्कूल हो गया है । जबकि देवरा का मिडिल स्कूल आज भी अपने उन्नयन की बाट जोह रहा है। देवरा में हाईस्कूल न होने से छात्राएं बाहर पढ़ाई के लिए नहीं जा पाती हैं। इससे देवरा सहित हरपुरा, महाराज गंज, लहर, टपरियन, पतरा, उदयपुरा, मोतीगढ़ आदि गांव का शिक्षा का स्तर ठीक नहीं है। इस मामले में विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक का कहना है कि अमरौनियां, कुपी, भरतौली पहले हाईस्कूल हो चुके हैं। अब अगली सूची में देवरा को भी शामिल किया जाएगा। यह जल्द हाईस्कूल हो जाएगा।

शिविर... परिवेदना निवारण शिविर में शिक्षकों ने अधिकारी के सामने गिनाईं समस्याएं

बिजावर। स्थानीय सरकारी बालक हायर सेकंड्री स्कूल में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बिजावर के 8 संकुल से कुल 18 शिकायतें आईं।

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का सहायक संचालक भोपाल रेखा श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया और शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस अवसर पर सहायक संचालक ने कक्षा 10 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाने वाली कन्या स्कूल की छात्रा शिवानी सोनी को अपनी ओर से 501 रुपए उत्साह वर्धन स्वरूप देने के लिए राशि प्राचार्य एचआर अहिरवार को दी। सीएसी ने समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें जानकारी और निरीक्षण के लिए स्कूलों के टूर करने पड़ते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें टीए डीए नहीं मिलता। इसी तरह शिक्षकों ने अवकाश, एरियर, संतान पालन अवकाश, ए सर्विस बुक में सुधार के लिए आवेदन दिया। शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि वसी उल्लाह, एक्सीलेंस प्राचार्य एसके हिंग्वासिया ,बीआरसीसी पीसी चौरसिया, प्राचार्य खैरा वीडी नातू, पनागर प्राचार्य ओपी पवया, अनगौर प्राचार्य पीएल अहिरवार, किशनगढ़ प्राचार्य प्रमोद शर्मा, रगौली प्राचार्य ए के विश्वारी, लखनगुआं प्राचार्य एपी उपाध्याय, बीआरसीसी धर्मेंद्र सोनी, लक्षीराम प्रजापति, भरत यादव, मिथलेश, नीरज, अखिलेश अवस्थी,रतिराम आिद थे।

संस्था... श्रमोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा 20 को, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

टीकमगढ़|मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल की ओर से श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2018 आगामी 20 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। जिले के श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों द्वारा किए गए आवेदन की प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो शामिल है। श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2018 मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए बेवसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसमें जिस कक्षा के लिए प्रवेश लेना है वह कक्षा एवं जिला का नाम दर्ज कर छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी को परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधार आईडी लाना आवश्यक है। मूल दस्तावेज के आधार पर सुधार की जांच परीक्षा केंद्र प्राचार्य करेंगे। सुधार करने पर वे अपने हस्ताक्षर तथा पदमुद्रा अंकित करेंगे। प्रवेश पत्र में फोटो प्रदर्शित न होने की स्थिति में दो फोटो तथा मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा के दिन साथ लेकर आएं। परीक्षार्थी अपने साथ काला डॉट पेन, आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई सामग्री न लाए । परीक्षार्थी संपूर्ण प्रविष्टियों के लिए केवल काले डॉट पेन का उपयोग करेंगे। परीक्षार्थियों को अभ्यास करने को प्रवेश पत्र के नीचे ओएमआर शीट भी दी गई है।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...