क्वार्टर फाइनल ड्रा, बढ़त के आधार पर दमोह सेमीफाइनल में
सागर | सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में दमोह एवं छतरपुर के बीच खेले गए दो दिवसीय क्वार्टर फाइनल मुकाबला ड्रा खत्म हुआ। पहली पारी में मिली 26 रनों की बढ़त के आधार पर दमोह की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में दमोह का सामना शेष सागर डिवीजन की टीम से 21 और 22 मई को एमपीसीए मैदान पर सुबह 7.30 बजे से होगा। इससे पहले दमोह की पहली पारी के 222 रनों के जवाब में छतरपुर की टीम ने अपनी पहली पारी में कल के स्कोर चार विकेट पर 118 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 53.1 ओवरों में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।