जिस व्यक्ति को पासपोर्ट की अावश्यकता है। उसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही उन्हें पासपोर्ट अधिकारी के नाम से फीस का डिमांड ड्राफ्ट भी बनाना होगा। इसके बाद पासपोर्ट ऑफिस उसे एक तयशुदा तारीख देगा। उस दिन आवेदक को मांगे गए दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपियां लेकर जाना होंगी। सबकुछ ठीक मिलने पर स्थानीय पासपोर्ट ऑफिस सारे डॉक्युमेंट्स को ऑनलाइन भोपाल स्थित ऑफिस भेज देगा। वहां से आवेदक को डाक द्वारा पासपोर्ट प्राप्त हो जाएगा।
जल्द ही दमोह के मुख्य पोस्ट ऑफिस में भी शुरू होगी सुविधा
भास्कर संवाददाता | सागर
विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के बीच हुए टाय-अप की बदौलत शहर के कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट ऑफिस खुलने जा रहा है। हाल ही में आए पत्र के मुताबिक यह ऑफिस अगले महीने से शुरु हो जाएगा।
इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए भोपाल तक नहीं पड़ेगा। फिलहाल पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इस ऑफिस से सागर जोन के टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर के निवासियों के भी पासपोर्ट बनाए जा सकते हैं। दमोह में पहले ही यह सुविधा मंजूर हो चुकी है। इसी महीने के आखिर में दमोह के मुख्य पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट ऑफिस बन जाएगा।
दो साल पहले हुआ था डाक विभाग और विदेश मंत्रालय के बीच करार
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार पासपोर्ट एक संवेदनशील दस्तावेज होता है, इसलिए इसे जारी करने से पहले संबंधित व्यक्ति की बहुत बारीकी से जांच-पड़ताल की जाती है। फिलहाल जो व्यक्ति भोपाल से पासपोर्ट बनवा रहे थे, उन्हें औसतन एक महीने तक का वक्त लग रहा था। लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्यालय शुरू होने से अधिकतम 15 दिन में यह दस्तावेज जारी हो सकेगा। विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के बीच पासपोर्ट ऑफिस खोले जाने का एग्रीमेंट करीब दो साल पहले हुआ था। इस अवधि में जबलपुर, विदिशा, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, आगर समेत कई जिलों के पाेस्ट ऑफिस में यह कार्यालय शुरू हो चुके हैं।
सुपरिटेंडेन्ट के बंगले में खुलेगा ऑफिस
Ãसागर पोस्टल डिविजन के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन में हमारे डिविजन के दमोह जिले में पासपोर्ट कार्यालय खुल रहा है। जबकि सागर के लिए हाल ही में मंजूरी आई है। इस संबंध में जल्द ही पासपोर्ट ऑफिस भोपाल के अधिकारी, हमारे ऑफिस का दौरा कर सकते हैं। परिसर में प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर के बंगले को पासपोर्ट ऑफिस खोलने के लिए चिन्हित किया गया है। - केके दीक्षित, सुपरिटेंडेन्ट, मुख्य डाकघर कैंट, सागर
ये होगा फायदा
आॅनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन, वेरिफिकेशन सागर में ही होगा