टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र घायल
छतरपुर | सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सागर रोड पर ढड़ारी गांव के पास वाहन की टक्कर लगने से कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उप्र में पिनड्राकुंडी गांव का विनोद पिता सीताराम यादव उम्र 35 वर्ष अपने 5 वर्षीय बेटे विश्वास यादव को कार में बिठाकर सागर रोड से होते हुए जा रहा था। जाने के दौरान रास्ते में ढड़ारी गांव के पास वाहन भारी वाहन ने कार में टक्कर मारकर दोनों को घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से पिता और पुत्र को हाथ, पैर और चेहरे में चोट आने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।