पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरीय क्षेत्रों में 43 तहसील स्वीकृत, एक छतरपुर में भी

नगरीय क्षेत्रों में 43 तहसील स्वीकृत, एक छतरपुर में भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय क्षेत्रों में 43 तहसील स्वीकृत, एक छतरपुर में भी

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

राज्य सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में 43 नई तहसील के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक तहसील के लिए 16 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं। नगरीय निकाय भोपाल-इन्दौर में 5-5, जबलपुर-ग्वालियर में 3-3 और उज्जैन में 2 तहसील बनेंगी। नगरीय निकाय जिनकी जनसंख्या एक लाख से अधिक पर पांच लाख से कम है। उनमें एक-एक तहसील गठित किया जाना है। इस तरह से देवास, सतना, सागर, रतलाम, रीवा, कटनी, सिंगरौली, बुरहानपुर, खंडवा, मुरैना, भिंड, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, विदिशा, छतरपुर, मंदसौर, दमोह, नीमच, होशंगाबाद, खरगोन, सीहोर, बैतूल, सिवनी और दतिया में एक-एक नई तहसील गठित की जाएगी। भविष्य में जनसंख्या बढ़ने पर निर्धारित मापदंड के अनुसार नई नगरीय तहसीलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी गई है।

खबरें और भी हैं...